Search

 
 
 

JDU के शीर्ष नेताओं ने भरा युवाओं में जोश, कहा- अबकी बार दिखेगी 1977 वाली लहर

 
Ranchi: पुराने विधानसभा के सभागार में झारखंड प्रदेश युवा जनता दल यूनाइटेड का प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता मिलन समारोह आयोजित किया गया. इस मिलन समारोह की अध्यक्षता युवा जदयू के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष निर्मल कुमार सिंह ने की. इस दौरान बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री सह झारखंड जदयू प्रभारी श्रवण कुमार ने कहा कि बैठक का परिणाम आने वाले दिनों में दिखाई पड़ेगा. उन्होंने कहा कि झारखंड के नौजवान संगठन के साथ है. क्योंकि पार्टी युवाओं की आवाज बन कर उभरी है. श्रवण ने अफसोस जताते हुए कहा कि जिस उद्देश्य के साथ राज्य बना वो पूरा होता नहीं दिख रहा है. यहां बिजली की आपूर्ति सही ढ़ंग से नहीं हो रही है. बिजली की बदहाल स्थिति का असर आवाम तथा उद्योग पर पड़ रहा है. झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-news/">झारखंड

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

झारखंड की जनता चाहती है बदलाव

श्रवण ने युवाओं में हुंकार भरते हुए कहा कि अपनी ताकत संगठन को मजबूत करने मे लगाएं. क्योंकि युवा संगठन का रीढ़ होते हैं. एकजुटता के साथ समन्वय बना कर काम करें तो झारखंड में पार्टी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा सकती है. उन्होंने कहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में राज्य ने तरक्की की है. विकास के साथ सामाजिक कार्यों में भी काफी बदलाव आया है. इसी तरह की बदलाव झारखंड की जनता भी चाहती है.

झारखंड के अन्य दलों को भी दिखेगी जदयू की ताकत

वहीं झारखंड जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने कहा कि मैं जिम्मेदारी से पिछे हटने वाला व्यक्ति नहीं हूं. अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए झारखंड में संगठन को मजबुत बनाने का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि एक बार फिर से 1977 वाली लहर राज्य में देखने को मिलेगी. सभी कार्यकर्ता और राष्ट्रीय नेता झारखंड जदयू के साथ खड़े हैं. अब वक्त आ गया है कि हमारी ताकत पंचायत स्तर तक अन्य दलों को भी देखने को मिलेगी. इसे पढ़ें- गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-due-to-heavy-rains-the-life-of-the-paddy-came-to-life-the-faces-of-the-farmers-blossomed/">गिरिडीह

: झमाझम बारिश से धान के बिचड़े में आई जान, किसानों के चेहरे खिले

आने वाला दिन जनता दल यूनाइटेड का होगा

युवा जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि पूरे देश में नीतीश कुमार के विचारों से प्रभावित होकर लोग जदयू का दामन थाम रहे हैं. युवा वर्ग संगठन की मजबूती के लिए काम कर रहे हैं. नीतीश के विकास कार्यो का अनुशरण कर रहे हैं. महिलाओं को जो नीतीश सरकार ने सम्मान दिया है. हमारे युवा झारखंड में भी आप सरकार से मांग रखिये. आपको मुलभूत समस्याओं को लेकर मुखर होना पड़ेगा.

इनकी रही उपस्थिति

इस सम्मेलन मे मुख्य रूप से बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री सह झारखंड जदयू प्रभारी श्रवण कुमार, राज्यसभा सांसद सह प्रदेश अध्यक्ष झारखंड जदयू खीरू महतो, महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्रवण कुमार युवा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार, कुणाल अग्रवाल, अमन कुमार, अभिनव कुमार, त्रिनेत्र कुमार, इनजिनियर राजन, डॉ आफताब जमील, भगवान् सिंह, जफर कमाल, संजय कुमार सिंह, सागर कुमार, मनोज कुमार सिंह, रमाकांत मंडल, रामस्वरूप यादव, पिंटू कुमार सिंह, आशा शर्मा, राजीव रंजन सिंह, उपेन्द्र नारायण सिंह, रामजी प्रसाद, अजय कुमार, शीतल सिंहा, अमर सिंह यादव, प्रिती राय, सुजीत वर्मा, रविश रंजन, रूपेश पासवान, प्रदीप, बिट्टू दुबे, रजक,महादेव पासवान ,प्रमोद राउत, ब्रह्मदेव महतो, सम्मेलन में शामिल हुए. इसे भी पढ़ें- धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-camp-did-not-take-place-in-bank-mod-chamber-office-people-returned-without-taking-booster-dose/">धनबाद:

बैंक मोड़ चेंबर कार्यालय में नहीं लगा कैंप, बूस्टर डोज लिये बिना लौटे लोग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही