Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राज्य की जनता का दर्द सुनना और उसे दूर करना है सर्वोच्च प्राथमिकताः हेमंत सोरेन

Sahibganj: वीर अमर शहीद सिद्धो-कान्हू की जयंती पर सीएम हेमंत सोरेन उन्हें श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री ने अपना सिर को सिद्धो-कान्हू की प्रतिमा के चरणों में जैसी झुकाकर नमन किया, तो क्रांति स्थल, पंचकठिया, साहिबगंज में मौजूद हजारों लोग भाव विभोर हो गए. मुख्यमंत्री समाज सुसार बैसी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में क्रांति स्थल, पंचकठिया में शामिल हुए. इस दो दिवसीय कार्यक्रम में उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित किया. सीएम ने शहीदों के जीवन का अनुकरण करने की बात कही. मुख्यमंत्री अमर शहीद सिद्धो-कान्हू की जन्मस्थली भोगनाडीह भी गये. जहां वीर शहीद सिद्धो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और वंशजों को सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें - अनहोनी">https://lagatar.in/unfortunate-fire-broke-out-in-rims-girls-hostel-found-under-control/">अनहोनी

: रिम्स गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, पाया गया काबू, हताहत नहीं

समस्याओं का हो त्वरित निष्पादनः सीएम

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को धरमपुर,पतना, साहिबगंज में अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे लोगों से मिले. उन्होंने कहा राज्य की जनता को कष्ट न हो, उनकी समस्याओं का त्वरित निष्पादन किया जाये. लोगों के दुख-दर्द को सुनना और उसे दूर करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है. मुख्यमंत्री ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं के उचित निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए. लोगों ने भी मुख्यमंत्री द्वारा इस दिशा में किए जा रहे सकारात्मक पहल की सराहना की. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के प्रयासों से उन्हें योजनाओं का लाभ मिल रहा है. इस मौके पर सीएम के साथ सांसद विजय हांसदा भी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - भाजपा">https://lagatar.in/bjp-secretariat-gherao-fierce-protests-continue-workers-throwing-stones-in-protest-against-lathicharge/">भाजपा

सचिवालय घेराव: धुर्वा गोलचक्कर पर उग्र प्रदर्शन जारी, लाठीचार्ज के विरोध में कार्यकर्ता फेंक रहे पत्थर
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही