ग्रामीणों ने अस्पताल में जमकर किया हंगामा, इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप Topachachi (Dhanbad) : तोपचांची थाना क्षेत्र के खेशमी चौक के पास रविवार देर रात बाइक सवार युवक ने सड़क किनारे टहल रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में घटना में दोनों को चोट आयी. ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को कॉल किया, लेकिन हड़ताल के कारण एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सका. इसके बाद तोपचांची पुलिस व ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को साहोबहियार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां पैदल चल रहे घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक की पहचान गोमो निवासी अभिनाश झा के रुप में हुई है.
rel="attachment wp-att-963299">
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/Untitled-7-10.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
ग्रामीणों ने अस्पताल में जमकर किया हंगामा, इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप
इधर युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया. ग्रामीणों ने कहना है कि अस्पताल में बेहतर इलाज नहीं मिलने के कारण युवक की जान चली गयी. ग्रामीणों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. अस्पताल में डॉक्टर उपलब्ध नहीं रहने व जख्मी को बेहतर इलाज नहीं करने को लेकर लोगों ने काफी देर तक हो हंगामा किया. खबर पाकर तोपचांची अंचलाधिकारी डॉ संजय कुमार सिंह और तोपचांची थाना प्रभारी डोमन रजक अस्पताल पहुंचे और लोगों को शांत करवाया. डॉ संजय कुमार सिंह ने मृतक के परिजनों को सरकार की तरफ से मिलनी वाली राशि देने का आश्वासन दिया. https://lagatar.in/topachanchi-a-bike-hit-a-young-man-walking-on-the-roadside-died-during-treatment/untitled-7-86/"rel="attachment wp-att-963299">
alt="" width="600" height="400" />
Leave a Comment