Search

 
 
 

तोपाचांची : अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत

 
Topachanchi : तोपचांची थाना क्षेत्र के साहोबहियार स्थित एनएच में आज रविवार सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी. खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पायी थी. मिली जानकारी के अनुसार, व्यक्ति सुबह सड़क किनारे टहल रहा था. तभी पीछे से एक अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मौत की खबर पाकर एनएचआई कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और शव को एंबुलेंस से धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच अस्पताल भेजा.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही