Search

 
 
 

तोपाचांची : देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

 
Topachanchi : तोपाचांची पुलिस ने देसी कट्टा के साथ एक युवक को शुक्रवार को अहले सुबह गिरफ्तार किया. मेडिकल जांच के बाद गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया गया. गिरफ्तार युवक की पहचान भुइंया चितरो निवासी दिलदार आलम के रूप में हुआ है.  तोपचांची थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि  भुइंया चितरो अवैध हथियार की खरीद-बिक्री हो रही है. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भुइंया चितरो में छापेमारी की. इस दौरान तोपचांची पुलिस ने दिलदार आलम को उसके घर से देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया.  छापेमारी दल में तोपचांची थाना प्रभारी संजय कुमार, पु.अ. नि. कुमार नितिन पोद्दार, पु.अ. नि.  सुरेश उरांव, स. अ. नि. कामेश्वर नाथ दूबे, आरक्षी 2380 विनय कुमार गुप्ता और आरक्षी 2313 राज कुमार उपस्थित रहे.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही