Topachanchi : गोमो के खरियो रेलवे फाटक के समीप रेलवे पटरी पर क्षत-विक्षत अवस्था एक युवक का शव बरामद हुआ है. युवक की पहचान राजाबेडा निवासी विजय महतो (23 वर्षीय) के रूप में हुई है. ग्रामीणों ने अहले सुबह रेलवे पटरी पर शव पड़ा देखा. ग्रामीणों की सूचना पर खानुडीह जीआरपी घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच में जुट गयी. मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गये हैं. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. पुलिस के अनुसार, प्रथमदृष्टया से शव को देखकर आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है. हालांकि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का पता चल पायेगा. [wpse_comments_template]
तोपाचांची : रेलवे पटरी पर क्षत-विक्षत अवस्था में युवक का शव बरामद, आत्महत्या की आशंका
Last Updated: May 04, 2024 12:00 AM (IST)