Search

 
 
 

तोपचांची : सब्जी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर दुकान में घुसा, दुकान मालिक की मौत

 
Topchanchi :  तोपचांची थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित चलकरी मोड़ के पास बीती रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. सब्जी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी लाठी दुकान में जा घुसा. इस हादसे में दुकान संचालक दुमदुमी निवासी खिरोधर महतो की मौत हो गयी. इस हादसे में ट्रक चालक को भी चोटें आयी है. उसे तोपचांची प्रखंड के साहोबहियार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना पाकर तोपचांची पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गयी है. आज शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेजा जायेगा. (पढ़ें,किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-151-girls-took-out-kalash-procession-and-tableau/">किरीबुरू

: 151 कन्याओं ने निकाली कलश शोभा यात्रा व झांकी)

ट्रक चालक को भी आयी है चोटें

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सब्जी लदा ट्रक तेज रफ्तार से तोपचांची की तरफ से आ रहा था. इसी दौरान ट्रक असंतुलित हो गया और दुकान में जा घुसा और दुकान संचालक को रौंदते हुए गड्ढे में जा गिरा. एनएच कर्मी ने ट्रक में फंसे खिरोधर महतो को काफी मशक्कत के बाद निकाला. घटना में ट्रक चालक को चोट आयी है. घटना के बाद खिरोधर महतो के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है. वहीं गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है. इसे भी पढ़ें : संस्मरण">https://lagatar.in/remembrance-day-jharkhand-police-remembered-the-sacrifice-of-brave-martyred-soldiers-paid-tribute/">संस्मरण

दिवस : झारखंड पुलिस ने वीर शहीद जवानों के बलिदान को किया याद, दी श्रद्धांजलि
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही