Topachanchi : तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत नेरो पंचायत स्थित खुरडीह गांव के ठाकुर तालाब में बुधवार सुबह नहाने गयी महिला का शव बरामद कर लिया गया. पुलिस ने मछुआरों की मदद से लापता महिला का शव तालाब से बरामद किया. शव के मिलने के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है. तोपचांची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. महिला की पहचान सुखी देवी के रूप में हुई है.
तोपचांची : लापता महिला का शव तालाब से बरामद, जांच में जुटी पुलिस
Last Updated: Jan 31, 2024 12:00 AM (IST)