Search

 
 
 

तोपचांची : जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में झड़प, दो जख्मी, तेजाब से दो झुलसे

 
Topachanchi :  हरिहरपुर थाना क्षेत्र के चमड़ा गोदाम में मंगलवार देर रात जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में जबरदस्त भिड़ंत हो गयी. इस झड़प में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जबकि दो लोग तेजाब से दो झुलस गये. भुक्तभोगियों ने बताया कि बीती रात विनोद महतो और राहुल महतो उनके जमीन पर जबरन निर्माण कार्य करा रहे थे. जानकारी मिलने पर जब सभी वहां पहुंचे तो उनलोगों ने उनपर हमला कर दिया. भुक्तभोगियों का आरोप है कि विनोद और राहुल महतो ने करीब 15 लोगों के साथ मिलकर उनपर लाठी-डंडे से हमला किया. इस हमले में गोपाल सोनी और लव नारायण स्वर्णकार गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों के सिर पर चोट लगी है. वहीं उनपर तेजाब से भी हमला किया गया. तेजाब के हमले से रीता गुप्ता का पीठ और नंदिनी कुमारी का हाथ जल गया.

प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने घायलों को एसएनएमएमसीएच रेफर किया

घायल लोगों ने घटना की सूचना हरिहरपुर पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को साहोबहियार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा. जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया. सभी घायलों को एसएनएमएमसीएच भेजा जा रहा है. भुक्तभोगी रीता देवी का आरोप है कि विनोद और राहुल महतो ने उनपर साजिश के तहत हमला किया है. रीता देवी ने यह भी आरोप लगाया है कि हमले के दौरान उनलोगों ने उनका सोना का चैन लूट लिया. रीता देवी ने बताया कि तेजाब के हमले उनका पीठ जल गया है. बताया कि इस झड़प में उनके अलावा गोपाल कुमार सोनी, लव नारायण स्वर्णकार और नंदनी कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/e2978497-c739-43b3-94b9-4d987e3c4f25.jpeg"

alt="" width="902" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/1f77a794-800c-4d52-8b66-8fdad6bb9d3d.jpeg"

alt="" width="902" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/08e75b6b-971d-4882-ab8d-c3fe56e9a3e8.jpeg"

alt="" width="1600" height="902" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही