Topachanchi : तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत मदैयडीह स्थित एनएच में शनिवार सुबह एक कंटेनर अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया. कंटेनर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. चालक मोहम्मद सैफ को हल्की चोटें आयी है. चालक यूपी के कानपुर का रहने वाला बताया जा रहा है. एनएच कर्मी और पुलिस की मदद से चालक को साहोबहियार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका प्राथमिक इलाज किया जा रहा है. इधर कंटेनर के पलटने से दो लेन पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है. घटना के संबंध मे बताया जाता है कि कंटेनर कोलकाता से तोपाचांची की तरफ आ रहा था. चालक को अचानक से झपकी आ गयी और कंटेनर मदैयडीह स्थित बांका पुल से जाकर टकराकर पलट गया. तोपचांची पुलिस मामले की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]
तोपचांची : अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलटा कंटेनर, बाल-बाल बचा चालक
Last Updated: Apr 06, 2024 12:00 AM (IST)