Search

 
 
 

तोपचांची : तेज रफ्तार ट्रक ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, चालक की मौत

 
इलाज के दौरान चालक की मौत Topachanchi : तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत वाटर बोर्ड स्थित एनएच ओवरब्रिज पर सड़क हादसा हो गया. यहां देर रात करीब 2:30 बजे तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दिया. इस हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया. आनन-फानन में चालक को एसएनएमएमसीएच अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. इधर तोपचांची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और आगे की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है. खबर लिखे जाने तक ट्रक चालक की शिनाख्त नहीं हो पायी थी.

घंटों ट्रक में फंसा रहा चालक

घटना के संबंध में बताया जाता है कि पहला ट्रक का टायर पंचर हो जाने के कारण चालक ने उसे ओवरब्रिज पर खड़ा किया था. तभी राजगंज दिशा से आ रही दूसरी ट्रक ने ओवरब्रिज पर खड़े ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर में ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इस हादसे में चालक घंटों ट्रक के अंदर फंसा रहा.  इसके बाद तोपचांची पुलिस व एनएच कर्मियों ने ट्रक चालक को निकालने की कोशिश की. लेकिन वे असफल रहे. इसके बाद वहां से पार हो रहे  ट्रक के चालक ने अपनी गाड़ी रोकी और ट्रक में फंसे चालक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला. इसके बाद एनएचआई के एंबुलेंस से घायल चालक को धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच अस्पताल भेजा गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

एनएच किनारे खड़ी गाड़ियां देती है हादसे को आमंत्रण

गौरतलब है कि एनएच में गाड़ी खड़ी करने के लिए विभिन्न जगहों पर लेआउट बना हुआ है. इसके बावजूद वाहन चालक एनएच किनारे कही भी अपने वाहन को खड़ाकर खाना व नाश्ता करने चले जाते हैं. नियमों का उल्लंघन करने के कारण अक्सर एनएच किनारे खड़ी गाड़ियों में पीछे से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर हो जाती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही