NH जाम कर फुटओवर ब्रिज की मांग की Topachanchi : तोपचांची थाना क्षेत्र के तोपचांची चौक के पास आज मंगलवार सुबह सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान बुच्चा कुल्ही निवासी पुनु महतो के रूप में हुई है. घटना के बाद आक्रोशितों ने फुटओवर ब्रिज की मांग को लेकर नेशनल हाईवे को जाम कर दिया. करीब 3 घंटे तक जाम करने से एनएच पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी. जाम के कारण हजारीबाग और धनबाद ती तरफ जा रहे यात्रियों को काफी परेशानियों का समाना करना पड़ा. एनएच जाम की सूचना पर तोपचांची सीओ डॉ संजय कुमार सिंह और तोपचांची थाना प्रभारी संजय कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटाने की कोशिश की. करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया, जिसके बाद आवागमन समान्य हो पाया.
तोपचांची : सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, आक्रोशितों ने तीन घंटे NH जाम किया
Last Updated: Mar 05, 2024 12:00 AM (IST)