Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तोपचांची : राष्ट्रीय जल मिशन को जन अभियान बनाने की जरूरत : राहुल शर्मा

Topchanchi : आयुष मंत्रालय के संयुक्त सचिव राहुल शर्मा, धनबाद उपायुक्त संदीप सिंह ने 11 जून को तोपचांची प्रखंड के प्रधानखंता, सिंहदाहा, मतारी व श्रीरामपुर पंचायत में निरीक्षण कर ग्रामीणों को जल के प्रति जागरूक किया. संयुक्त सचिव राहुल शर्मा ने कहा कि गर्मी में पानी की समस्या गंभीर बनती जा रही है. भूमिगत जलस्तर काफी नीचे जा रहा है. दिन प्रतिदिन जनसंख्या बढ़ रही है, इसके कारण जंगल भी कम होते जा रहे हैं. पानी का जितना उपयोग हो उतना ही पानी निकाला जाए. बारिश की एक-एक बूंद को संरक्षित करने की जरूरत है. भूमिगत जल का लेवल सामान्य रखने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में चेक डैम तथा तालाब बनाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि कतरी नदी में मिलने वाले बहुत सारे नाले गंदगी के कारण बंद हो चुके हैं. इससे नदी में पानी की मात्रा कम होती जा रही है. नदी की साफ-सफाई की जा रही है, जिससे नदी का पानी का लेवल सामान्य बना रहे. राष्ट्रीय जल मिशन को जन अभियान बनाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि धनबाद जिले में बहुत सारी योजनाओं का अच्छा काम हुआ है, आगे भी अच्छा काम होगा.

अधिकारियों से साथ ग्रामीणों ने ली जलसंचय की शपथ

धनबाद उपायुक्त संदीप सिंह ने कहा कि बारिश के पानी को संरक्षण करने की जरूरत है. पानी का लेवल कहीं बहुत अच्छा तो कहीं बहुत खराब है. बरसात में जो पानी हमारी छतों पर गिरता है, उसे संरक्षित कर उपयोग में लाया जा सकता है. क्षेत्र में पानी की स्थिति को सुधार करना ही मिशन का उद्देश्य है. मौके पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों तथा ग्रामीणों को जल शपथ दिलाई गई. आयुष मंत्रालय के संयुक्त सचिव राहुल शर्मा के साथ जिले के पदाधिकारियों ने तोपचांची झील की अनुपम सुन्दरता को देखा. मौके पर धनबाद डीडीसी शशि प्रकाश सिंह, वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालीवाल, टेक्निकल ऑफिसर सत्येंद्र कुमार, डायरेक्टर डीआरडीए मुमताज अली अहमद, तोपचांची बीडीओ राजेश एक्का, तोपचांची प्रमुख आनंद महतो दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही