Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तोपचांची: मालखाना से चोरी लोहे का एक क्विंटल सरिया पुलिस ने किया बरामद

Advertisement
Advertisement
Topchanchi : तोपचांची पुलिस को मालखाना से लोहा चोरी मामले में सफलता मिली है. दरअसल पुलिस ने साहोबहियार स्थित कतरी जोरिया में छापेमारी किया था. छापेमारी में मालखानों से चोरी किया गया लगभग एक क्विंटल लोहे का सरिया पुलिस ने जब्त किया है. चोरों ने मालखाना से चोरी किये गये सरिया को पुलिस के डर से साहोबहियार स्थित कतरी जोरिया में छिपा कर रखा था. यहां बता दें कि बीते 2 अक्टूबर को तोपचांची थाना के साहोबहियार स्थित मालखाना से लोहा का सरिया व तार चोरी हुआ था. इसके बाद तोपचांची पुलिस ने मामला दर्ज किया था और जांच में लगी थी. सूचना मिलने पर पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी भी की थी. इस बारे में तोपचांची थाना प्रभारी अनिल विद्यार्थी ने बताया कि मालखाना से चोरी का एक क्विंटल सरिया बरामद किया गया है. चोरी की घटना के बाद छापेमारी अभियान चलाया गया था. पुलिस की छापेमारी टीम में एसआई राकेश कुमार, एएसआई सुमन सिंह सहित पुलिस के अन्य जवान उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें -किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-executive-director-held-a-meeting-with-unions-regarding-various-problems-of-sail-employees/">किरीबुरु

: सेल कर्मियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कार्यपालक निदेशक ने यूनियनों के साथ की बैठक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही