Search

 
 
 

तोपचांची : सड़क किनारे खड़े ट्रक को टाटा मैजिक ने मारी टक्कर, तीन युवक घायल

 
Topachanchi :   तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत लेदाटांड स्थित एनएच में खड़े ट्रक को टाटा मैजिक ने जोरदार टक्कर मार दी.  इस हादसे में टाटा मैजिक में सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. तीनों हजारीबाग के रहने वाले बताये जा रहे हैं. वहीं टाटा मैजिक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. घटना की सूचना के बाद तोपचांची पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और एनएच कर्मी की मदद से तीनों को एसएनएमएमसीएच अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि ट्रक का टायर पंचर हो गया था. चालक एनएच किनारे ट्रक खड़ा करके पंचर बना रहा था. तभी राजगंज की तरफ से आ रही टाटा मैजिक ने ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही