Search

 
 
 

तोपचांची : चोरों ने कपड़ा दुकान को बनाया निशाना, 10 लाख का माल उड़ा ले गये

 
Topachanchi :  तोपचांची थाना क्षेत्र के गोमो-तोपचांची मार्ग स्थित एक कपड़ा दुकान को चोरों ने निशाना बनाया. चोरों ने देर रात दुकान का ताला तोड़कर करीब 10 लाख का माल चोरी करके ले गये. दुकानदार रौनक शर्मा उर्फ बिरु शर्मा ने बताया कि चोरों ने दुकान से पैसे की चोरी नहीं है. चोरों ने कुछ कपड़े को छोड़कर दुकान में रखा करीब 10 लाख का माल उड़ा ले गये. बताया कि जब सुबह दुकान खोला तो देखा कि दुकान से सारे माल गायब है. इसके बाद तोपचांची पुलिस को घटना की जानकारी दी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है और जांच-पड़ताल में जुट गयी है. आपको बताते चलें कि घटना स्थल से तोपचांची थाना महज कुछ मीटर दूरी पर है. ऐसे में चोरी की घटना होने से पुलिस की पेट्रोलिंग व्यवस्था पर एक बड़ा सवाल खड़ा करता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही