तोपचांची : दो दिवसीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का शुभारंभ
Topachanchi : तोपचांची प्रखंड के स्वर्गीय टेकलाल महतो स्टेडियम मदैयडीह में बुधवार को दो दिवसीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ. टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. मौके पर विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार लगातार राज्य का सर्वांगीण विकास कर रही है. साथ ही राज्य में कई खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है. ताकि युवाओं को खेल के प्रति जागरूक किया जा सके. साथ ही युवाओं की प्रतिभा को निखारा जा सके. इतना ही नहीं बेहतर खिलाड़ियों को खेल नीति के तहत नौकरी देने का काम भी किया जा रहा है. मौके पर विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी, तोपचांची अंचलाधिकारी डॉ संजय कुमार सिंह, तोपचांची थाना प्रभारी डोमन रजक, मुरारी चौधरी सहित अन्य उपस्थित थे.
Leave a Comment