Search

 
 
 

तोपचांची : वार्ड सदस्यों ने कई मांगों को लेकर अंचल कार्यालय के समीप दिया धरना

 
Topachanchi :   तोपचांची प्रखंड के अंचल कार्यालय के समीप विभिन्न पंचायतों के वार्ड सदस्यों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रखंड वार्ड सदस्य संघ के अध्यक्ष सरजू प्रसाद महतो ने कहा कि वार्ड सदस्यों को मानदेय देने को लेकर कई बार अधिकारियों से वार्ता किया गया. लेकिन भी तक किसी को भी मानदेय नहीं मिला. सरजू महतो ने तोपचांची प्रखंड में जारी अबुआ आवास लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाया. उनका कहना है कि सरकारी अधिकारियों ने पंचायत के अंतिम स्तंभ वार्ड सदस्य को दरकिनार कर अबुआ आवास योजना का लिस्ट जारी किया है. उन्होंने पंचायत में हो रहे विकास योजनाओं पर वार्ड सदस्यों की भूमिका को समझने और उनको सभी कार्यों में जोड़ने की मांग की. वार्ड सदस्यों ने तोपचांची प्रखंड विकास पदाधिकारी फणीश्वर रजवार को ज्ञापन सौंपा और धरना समाप्त किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही