Search

 
 
 

हजारीबाग: बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार को लेकर शहर में निकला मशाल जुलूस

 
Hazaribagh: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर मंगलवार को हजारीबाग में मसाल जुलूस सह विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया. राष्ट्र चेतना मंच के बैनर तले मसाल जुलूस का आयोजन किया गया. अल्प समय में आयोजित इस मसाल जुलूस में 500 से अधिक लोग शामिल हुए. जुलूस का नेतृत्व करते हुए शहर के गण्यमान लोगों ने कहा कि हिंदुओं के साथ बर्बरता सोची समझी राजनीतिक हिंसा है. बांग्लादेश के सरकार के खिलाफ नहीं बल्कि हिंदुओं को बांग्लादेश से बाहर करने की योजना है. जुलूस में शामिल लोगों ने बांग्लादेश सरकार से हिंदुओं को अलग देश बनाने का आग्रह किया. कहा कि जिस तरह 1947 में भारत के दो टुकड़े कर हिंदुओं के लिए हिंदुस्तान और मुसलमानों के लिए पाकिस्तान का निर्माण किया गया. ठीक उसी प्रकार बांग्लादेश में भी हिंदुओं के लिए अलग राष्ट्र का निर्माण होना चाहिए. मशाल जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं. वहीं विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ता एक मंच पर आकर एक सख्त निर्णय लेने की वकालत कर रहे थे. मसाल जुलूस में आशीष सोनी, भाजपा के आनंद देव, विक्रमादित्य, रिंकू वर्मा ,बबन गुप्ता, रोहित विश्वकर्मा, दीपू यादव, आदर्श कुमार, रवि यादव, अविनाश यादव ,अमन कपूर ,मुन्ना यादव, गुरुदेव गुप्ता, राजीव कुमार, लक्ष्मण पांडे ,बसंत यादव, अशोक यादव ,लब्बू गुप्ता, निशिकांत सिंह, विनोद कुमार, अर्जुन कुमार ,श्रेष्ठ कुमार , पीकू यादव ,अरुण कुमार मेहता, अरविंद राणा ,जीवन मेहता ,मनीष ठाकुर नारायण साहू, हीराराम, किशोरी राणा, रंजन चौधरी ,मुनेश्वर ठाकुर, आशीष सिंह  सहित अन्य लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें - सचिन-माही">https://lagatar.in/after-sachin-mahi-now-a-biopic-will-be-made-on-yuvraj-singh-makers-made-the-announcement/">सचिन-माही

के बाद अब युवराज सिंह पर बनेगी बॉयोपिक, मेकर्स ने की अनाउंसमेंट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही