Search

लातेहार में आया बवंडर, आधे घंटे तक क्षेत्र में अफरा-तफरी का रहा माहौल

Latehar: लातेहार जिले के बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र स्थित सीसीएल की तेतरियाखाड़ कोलियरी में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब वहां काम कर रहे मजदूरों ने हवा में बवंडर उठता देखा. मजदूर पहले तो समझ नहीं पाए मगर बवंडर ने कुछ ही समय में भव्य रूप धारण कर लिया. करीब आधे घंटे तक कोलियरी क्षेत्र में अफरा-तफरी मची रही. इस दौरान कोलियरी परिसर में कोयले का लोडिंग और अनलोडिंग का कार्य बिल्कुल ठप हो गया और लोग इधर-उधर भागते नजर आए. चक्रवाती तूफान इतना भयानक था कि कोयले के गर्दे की गुबार करीब 100 मीटर की ऊंचाई तक के साथ-साथ 50 मीटर की परिधि को अपने आगोश में जमाए रखा था. हालांकि इस दौरान इस चक्रवाती तूफान के कारण कहीं भी अप्रिय घटना नहीं हुई और चक्रवाती तूफान थम जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली और कोलियरी का सभी कार्य यथावत प्रारंभ हो गया. इसे भी पढ़ेंचाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-six-day-training-of-women-self-help-groups-started/">चाईबासा

: महिला स्वयं सहायता समूहों का छह दिवसीय प्रशिक्षण आरंभ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp