Search

दक्षिणी ब्राजील में तूफान-बारिश का कहर, तीन की मौत, 12 अब भी लापता

SaoPaulo : दक्षिणी ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल प्रांत में शीतकालीन तूफान और बारिश कहर बरपा रहा है. बारिश और तूफान की वजह से तीन लोगों की मौत हो गयी है. वहीं 12 लोग अब भी लापता बताये जा रहे हैं. गवर्नर एडुआर्डो लेइट ने इस बार की जानकारी दी. बताया कि साओ लियोपोल्डो शहर में दो लोगों की मौत हो गयी. जबकि राज्य के तटीय क्षेत्र माक्विन में एक व्यक्ति की जान जाने की खबर है. (पढ़ें, एनटीपीसी">https://lagatar.in/1200-crore-fine-on-ntpc/">एनटीपीसी

पर 1200 करोड़ का जुर्माना)

लापता लोगों को ढूंढना और मुश्किलों में फंसे लोगों की मदद करना प्रााथमिकता

एडुआर्डो लेइट ने ट्विटर पर कहा कि फिलहाल उनकी पहली प्राथमिकता लापता लोगों को ढूंढना और उन लोगों को बचाना है. साथ ही बाढ़ के कारण जो लोग मुश्किलों में फंसे हैं और मदद का इंतजार कर रहे हैं, उनकी मदद करना है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने संकट से निपटने के लिए संघीय मदद की पेशकश की है. इसे भी पढ़ें : बड़े">https://lagatar.in/recover-holding-tax-from-big-defaulters-by-june-30-shashi-ranjan/">बड़े

बकायेदारों से 30 जून तक होल्डिंग टैक्स की वसूली करें : शशि रंजन

जून माह में जितनी बारिश होनी चाहिए, पिछले 24 घंटे में उससे दोगुनी बारिश हुई

बता दें कि शीतकालीन तूफान की वजह से रियो ग्रांड डो सुल में कई सड़के पर परिचालन बाधिक है. वहीं राज्य के मुख्य शहरों के लिए सभी उड़ानों को भी रद्द कर दिया गया है. पूरे क्षेत्र में बिजली भी गुल है. लोगों का कहना है कि जून माह जितनी बारिश होती है, उससे दोगुनी बारिश पिछले 24 घंटे में हुई है. माक्विन शहर में एक दिन में 29.4 सेंटीमीटर बारिश हुई है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-municipal-corporation-installed-1027-slabs-to-cover-open-drains/">रांची

नगर निगम ने खुली नालियों को ढकने के लिए लगाये 1027 स्लैब
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp