Search

 
 
 

तोरपा : बालू लोड करने जा रहे हाइवा ने ऑटो को मारी टक्कर, चार की मौत

 
Khunti :  बालू लोड करने जा रहे हाइवा ने ऑटो को टक्कर मार दी. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. हादसा जिले के तोरपा थाना क्षेत्र के डांड टोली गांव के पास मंगलवार की रात हुई. घटना की सूचना पर तोरपा थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से हाइवा और ऑटो में फंसे शवों को बाहर निकाला.

ऑटो के टायर फटने से हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, रांची से एक हाइवा अवैध बालू लोड करने तोरपा जा रहा था. इसी दौरान डांड टोली के समीप ऑटो का एक टायर फट गया और वह अनियंत्रित हो गया. विपरीत दिशा से आ रहे हाइवा ने उस ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में ऑटो में सवार चालक समेत कुल चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हाइवा के ड्राइवर और खलासी को कोई गंभीर चोट नहीं लगी है. घटना के बाद हाइवा के ड्राइवर समेत उसमें सवार सभी लोग फरार हो गए.
इसे भी पढ़ें – रिम्स">https://lagatar.in/ranchi-will-host-the-test-match-the-fourth-test-between-india-and-england-will-be-held-from-february-27/">रिम्स

में पहली बार मरीज को लगाया गया लीडलेस पेसमेकर, मरीज पूरी तरह स्वस्थ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही