Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुमला: तोरपा विधायक के रिश्तेदार को अपराधियों ने मारी गोली

Advertisement
Advertisement

Gumla : तोरपा विधायक कोचे मुंडा के रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना जिले के बसिया थाना क्षेत्र स्थित मुंडा टोली में हुई है. जहां शुक्रवार की सुबह अज्ञात अपराधियों ने विधायक कोचे मुंडा के रिश्तेदार संतोष की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

संतोष को अपराधियों ने मारी पांच गोली

जानकारी के मुताबिक अज्ञात अपराधियों ने संतोष को पांच गोली मारी. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. घटना का अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गया. अपराधियों ने किस वजह से संतोष को गोली मारी है अब तक इसके पीछे की वजह सामने नहीं आ पायी है. घटना की सूचना मिलते ही बसिया एसडीपीओ विकास आनंद लागुरी, इंस्पेक्टर बैजू उरांव, थाना प्रभारी अनिल लिंडा घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुटे हुए हैं.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही