रुडसेट संस्थान में मुर्गी पालन प्रशिक्षण शुरू
Silli/Muri : रुडसेट संस्थान में गुरुवार को 10 दिवसीय मुर्गी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. मुख्य अतिथि बैंक ऑफ इंडिया सिल्ली शाखा के प्रबंधक नितीन कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर इसकी शुरुआत की. राज्य के विभिन्न जिले से आये 31 प्रशिक्षु इस प्रशिक्षण कार्यक्रम भाग ले रहे हैं. नितिन कुमार ने प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार एवं बैंक से जुड़ने के लिए प्रेरित किया. वहीं, रुडसेट संस्थान के निदेशक संजीत कुमार ने बैंक से लोन लेकर खुद स्वरोजगार कैसे करेंगे, इस पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने अतिथियों का आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का समापन किया. मौके पर संस्थान के वरिष्ठ संकाय अनिल कुमार, जगदीश चंद्र महतो, दशरथ महतो, महेश, रोही दास, सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे.दूसरी खबर
सिल्ली कॉलेज में निकाली गयी कलश यात्रा
alt="" width="1040" height="780" /> Silli/Muri : मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत सिल्ली कॉलेज में अमृत कलश यात्रा निकाली गयी. इससे पूर्व प्राचार्य अनंत कुमार महतो ने अमृत कलश में मिट्टी अर्पित करने कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इस दौरान कॉलेज के एनएसएस कार्यकर्ताओं ने देश के महान सपूतों व शहीदों काे नमन कर पंच प्रण की शपथ ली. वहीं, गांवों से लायी गयी मिट्टी को भी कलश में भरा. प्राचार्य ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव हमारे देश के लिए गौरव का पल है. अपनी गौरवमयी संस्कृति का परिचय देते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम में डॉ. मनोज कुमार, अर्चना कुमारी, तुलसी, सुकल्याण, त्रिभुवन, श्यामल, विपिन, केशव, समेत शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे.
तीसरी खबर
भालू के हमले से महिला घायल
alt="" width="1280" height="720" /> Rahe : प्रखंड क्षेत्र के दोकाद पंचायत अंतर्गत गोमदा खोपडीकोचा गांव में गुरुवार अलसुबह एक भालू ने महिला पर हमला कर घायल कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि सुबह पांच बजे तरुबाला देवी (45) घर से कुछ दूर शौच के लिए गयी थी. इसी दौरान अचानक से झाड़ी से एक भालू ने निकल कर उस पर हमला किया. महिला के कंधे में गहरा जख्म हो गया है. घटना की सूचना पर आजसू प्रखंड अध्यक्ष रंग बहादुर महतो और पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सुभाष महतो गांव पहुंचे और एंबुलेंस की व्यवस्था कर घायल महिला को इलाज के लिये रिम्स भेजवाया. इधर, वन विभाग के प्रभारी वनपाल राजू महतो ने गांव पहुंच कर घायल महिला के पति को इलाज के लिये मुआवजा की अग्रिम राशि पांच हजार रुपये दी.
चौथी खबर
फसल क्षतिपूर्ति के लिए 22 किसानों ने दिया आवेदन
alt="" width="826" height="428" /> Sonahatu/Rahe : हाथी मित्र और वन विभाग ने गुरुवार को हितजारा गांव के मैदान में हाथियों से फसल नुकसान का मुआवजा देने के लिए शिविर लगाया. इस दौरान कुल 22 किसानों ने फसल नुकसान के मुआवजा को लेकर आवेदन दिये. शिविर में हाथी मित्र तापस कर्मकार, सोनाहातू प्रमुख विक्टोरिया देवी, सोनाहातू मुखिया विकास सिंह मुंडा, लोवाहातू मुखिया रंभावती देवी, आजसू राहे प्रखंड अध्यक्ष रंगबहादुर महतो, किरीटी महतो, चरण सिंह मुंडा, वीरेन्द्र मेहता के अलावा वनपाल राजू महतो की टीम मौजूद रहीं.
पांचवीं खबर
रमेश स्पोर्टिंग को हराकर बाबा स्पोर्टिंग 2-1 से विजयी
alt="" width="2560" height="1151" /> Silli/Muri : सिल्ली स्टेडियम में चल रहे झारखंड प्रीमियर लीग के आठवें दिन बाबा स्पोर्टिंग बनाम रमेश स्पोर्टिंग के बीच खेला गया. बाबा स्पोर्टिंग की ओर से खेल के चौथे मिनट में मनोज महतो ने गोल मारकर अपने टीम को बढ़त दिलायी. वहीं, रमेश स्पॉटिंग की ओर से 26 वें मिनट में के मनोज कुमार ने गोल मार कर मैच को बराबरी पर ला दिया. मध्यांतर के बाद बाबा स्पोर्टिंग के सूरज बाखला ने 78वें मिनट में एक गोल मारकर टीम को बढ़त दिलाई, जो कि मैच खत्म होने तक कायम रहा. परिणास्वरूप, बाबा स्पोर्टिंग 2-1 से विजयी रहा. इससे पूर्व कमिटी के पवित्र मित्रा, मैच रेफरी सरोज महतो ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया गया. वहीं, बीते बुधवार देर शाम खेले गये दूसरे मैच में सीएजे टाटा ने सिल्ली यूनाइटेड को 1-0 से हराया था.
छठी खबर
सांसद की पहल पर सर्वे कार्य प्रारंभ
- सब-वे निर्माण को लेकर रेलवे विभाग ने किया सर्वे
- सांसद संजय सेठ ने रेल मंत्री से किया था आग्रह
Leave a Comment