Search

 
 
 

Chaibasa: टोटो रैली से मतदाताओं को किया जागरूक

 
Chaibasa (Sukesh Kumar): जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी के निर्देशानुसार स्वीप नोडल पदाधिकारी सह सहायक समाहर्ता अर्नव मिश्रा की निगरानी में स्वीप गतिविधि के तहत गुरुवार को चाईबासा विधानसभा क्षेत्र के गांधी मैदान परिसर से शहर के ग्रामीण और शहरी मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बृहद स्तर पर टोटो मतदाता रैली का आयोजन किया गया.

अर्नव मिश्रा और ईशा खंडेलवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

रैली को स्वीप नोडल पदाधिकारी सह सहायक समाहर्ता अर्नव मिश्रा और प्रभारी पदाधिकारी ईशा खंडेलवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रैली गांधी मैदान परिसर से निकल शहरी और ग्रामीण क्षेत्र होते हुए वापस गांधी मैदान पहुंची. नारेबाजी, पोस्टर, होडिंग के माध्यम से मतदाताओं को मतदान दिवस 13 नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया.

सभी लोगों को दिलाई गई मतदाता शपथ

कार्यक्रम में स्वीप नोडल पदाधिकारी सह सहायक समाहर्ता अर्नव मिश्रा द्वारा उपस्थित सभी लोगों को मतदाता शपथ भी दिलाई गई. मौके पर मतदाताओं से अपील की गई कि मतदान के दिन सभी अपने मतदान केंद्र में जाकर अपना मत का प्रयोग अवश्य करें. साथ ही साथ अपने आस-पड़ोस के लोगों को भी मतदान करने हेतु जागरूक करें. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-assembly-cp-singh-ajaynath-shahdev-naveen-jaiswal-and-rajesh-kachhap-filed-nomination/">झारखंड

विस : सीपी सिंह, महुआ माजी, अजय नाथ शाहदेव, नवीन जायसवाल सहित कई दिग्गजों ने किया नामांकन
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही