Search

 
 
 

पर्यटन विभाग : गर्मी से पहले चालू होगा एडवेंचर वाटर स्पोर्ट्स, प्रशिक्षण शुरू

 

पीपीपी मोड पर संचालित होगा सेंटर

Amit Singh Ranchi : झारखंड में गर्मी से पहले एडवेंचर वाटर स्पोर्ट्स शुरू हो जाएगा. पर्यटन विभाग इसके लिए एजेंसियों का चयन करेगा. पब्लिक प्राइवेट पार्टनशिप के तहत छह डैमों में वाटर स्पोर्ट्स शुरू होगा. इसी के तहत पर्यटन निदेशालय ने प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है. जिसके तहत लाइफ सेविंग टेक्निक (वाटर स्पोर्ट्स ऑपरेटर्स) सिखाया जाएगा. वहीं पावर बोट हैंडलिंग, वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी संचालन से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा. वर्तमान में प्रदेश के डैमों में मत्स्य मित्रों द्वारा वाटर एक्टिविटी को संचालित किया जाता है. मगर अब रांची के खेल गांव और कांके डैम, रामगढ़ के पतरातू डैम में प्रशिक्षण दिया जाएगा. गोवा के नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ वाटर स्पोर्ट्स के सहयोग से प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित होगा. मार्च के प्रथम सप्ताह में प्रशिक्षण शुरू होगा. इसके लिए आवेदन मांगा गया था. जिला खेल और पर्यटन पदाधिकारी प्रशिक्षण के लिए उम्मीदवारों का चयन करेंगे. 23 फरवरी तक आवेदन करने की अंतिम तिथि है. आवेदन जमा होने के बाद प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं के नाम की सूची और स्थान की घोषणा की जाएगी. विशेष जानकारी पर्यटन विभाग की वेबसाइट से भी हासिल कर सकते हैं. पर्यटन विभाग के झारखंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड ने प्रदेश के छह डैम का चयन किया है. जिसमें रांची का गेतलसूद, बोकारो का तेनुघाट, जमशेदपुर का चांडिल, दुमका का मसानजोर, कोडरमा का तिलैया और धनबाद का मैथन डैम शामिल है. इन डैमों में कयाकिंग, पैडल बोटिंग, फिशिंग, क्लिप जंपिंग, बनाना राइड, ड्रैगन बोट जैसे साहसिक खेलों का संचालन नियमित रूप से किया जाएगा. पीपीपी मोड के तहत चयनित एजेंसी वाटर स्पोर्ट्स का संचालन करेगी. चयनित एजेंसियों को वाटर बोट की खरीद से लेकर उनके संचालन और पर्यटकों तक की सुरक्षा सुनिश्चित करना होगा. अबतक पर्यटक मित्र योजना के तहत जेटीडीसी के सहयोग से स्थानीय स्तर पर युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाता था. प्रशिक्षित लोगों को डैमों व पर्यटक स्थलों पर पर्यटन मित्र के रूप में तैनाती भी की गई है. पूर्व में भी पर्यटन विभाग ने रांची के तीन डैम हटिया, रूक्का और कांके में वाटर स्पोर्ट्स सेंटर का संचालन शुरू किया था. मगर मुनाफा नहीं होने का बहाना बनाकर चयनित एजेंसियों ने कुछ ही दिनों में काम बंद कर दिया था. हटिया डैम में अभी भी पर्यटन विभाग द्वारा बनाए गए पार्क में बोट आदि सामान कबाड़ में तब्दील हो गए हैं. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/posting-of-23-police-station-incharges-of-ranchi-ssp-issued-orders/">रांची

में 23 थाना प्रभारियों की पोस्टिंग, एसएसपी ने जारी किये आदेश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही