Search

 
 
 

लातेहार में विकसित की जाएंगी पर्यटन सुविधाएं : डीसी

 
Ashish Tagore Latehar : डीसी गरिमा सिंह ने कहा कि लातेहार में पर्यटन सुविधाएं बहाल की जाएंगी. गुरुवार को समाहरणालय में आयोजित प्रेस वार्ता में शुभम संदेश के सवालों का जवाब देते हुए डीसी ने उक्त बातें कहीं. शुभम संदेश ने डीसी से कहा कि लातेहार जिले में कई पर्यटन क्षेत्र हैं. यहां नेतरहाट व बेतला जैसे मशहूर पर्यटन स्थल हैं. इसके अलावा भी कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां पर्यटन की काफी संभावनाएं है. इस पर डीसी ने कहा कि इन स्थलों में पर्यटन सुविधाएं बहाल की जाएंगी, ताकि अधिक से अधिक पर्यटक यहां आ सकें. उन्होंने कहा कि इसके लिए वे अधिकारियों के साथ कार्य योजना बनाएंगी. बता दें कि योगदान देने के बाद डीसी गरिमा सिंह पहली बार प्रेस को संबोधित कर रही थीं. उन्होंने पत्रकारों से कहा कि जिले में विकास योजनाओं को संचालित करना उनकी पहली प्राथमिकता है. केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को धरातल पर उतारना एवं समाज के अंतिम व्यक्ति तक इसका लाभ पहुंचाने के लिए प्रशासन कटिबद्ध है. पत्रकारों के द्वारा यह पूछे जाने पर कि डीएमएफटी की राशि का जिले में दुरुपयोग किया जा रहा है. इस फंड की मोटी रकम से कई योजनाएं ली गयी है, जिसका लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है. इस पर डीसी ने संज्ञान लेने की बात कही. पत्रकारों ने डीसी को सदर प्रखंड के जारम ग्राम में फ्लोराईड युक्त पानी पीने से ग्रामीणों के बीमार एवं दिव्यांग होने की बात से अवगत कराया. इस पर डीसी ने मांजर ग्राम में मेडिकल टीम भेजने एवं पानी की जांच कराने की बात कही. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी, महुआडांड़ विपिन दुबे, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार व गोपनीय प्रभारी श्रेयांस तथा एपीआरओ सुधा मुख्य रूप से मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/vinod-singh-close-to-hemant-soren-reached-ed-office/">हेमंत

सोरेन के करीबी विनोद सिंह पहुंचे ईडी ऑफिस, पति से मिलीं कल्पना सोरेन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही