Search

 
 
 

तिलैया डैम में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, मंगाई जाएगी स्पीड बोट

 
Koderma : झुमरीतिलैया के रांची-पटना मार्ग पर स्थित प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय के बगल कानगो बिगहा मौजा की सरकारी जमीन पर डेढ़ एकड़ की भूमि पर पार्क का निर्माण किया जाएगा. वहीं उरवां के झील रेस्टोरेंट के सामने भी एक पार्क का निर्माण कराया जाएगा. पार्क निर्माण के लिए बनाए गए डीपीआर की तकनीकी स्वीकृति के लिए भवन निगम विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है. चाराडीह तालाब का सौंदर्यीकरण के लिए भी राशि की डिमांड विभाग से की गई है. तिलैया डैम में भी पर्यटन को बढावा देने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं. करीब 24 लाख की लागत से आठ सीटर स्पीड बोट मंगायी जाएगी. लाइफ बोर्ड फोर रेस्क्यू भी 10 लाख की लागत से मंगायी जाएगी. वाटर गेम के लिए 50 सेफ्टी जैकेट भी मंगाई जाएगी. इसके अलावा भी कई अन्य जरूरी सामग्री मंगाई जाएगी. इसके संचालन के लिए पूर्व में ही 10 स्थानीय युवकों को ट्रेनिंग दी गई है. इनके द्वारा हीं इसका संचालन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : गंगटोक">https://lagatar.in/avalanche-in-gangtok-6-people-killed-more-than-150-feared-trapped/">गंगटोक

में हिमस्खलन, 6 लोगों की मौत, 150 से ज्यादा के फंसे होने की आशंका
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही