Search

 
 
 

अनिल यादव हत्याकांड के विरोध में दूसरे दिन भी टावर चौक घंटों रहा जाम, सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार

 
  • जमीन कारोबारी हत्या मामले में सरकारी कर्मचारी हिरासत में
  • हत्या के विरोध में आक्रोशितों ने दूसरे दिन भी टावर चौक किया जाम, सुबह 8.45 में जाम से मिली मुक्ति
Giridih :   जमीन कारोबारी अनिल यादव (35) हत्याकांड को नगर पुलिस ने घटना के छह घंटे के अंदर सुलझा लिया है. पुलिस ने हत्या में प्रत्युक्त भुजाली और जिस कार (सफेद रंग के स्विफ्ट डिजायर) से शव को खूखरा मोड़ के पास फेंका गया था, दोनों को बरामद कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बैजू नाम के एक सरकारी कर्मचारी को हिरासत में लिया है. हत्या का कारण जमीन मामले में पैसे की लेनदेन बताया जा रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रात भर चली छापेमारी अभियान में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है. हालांकि हत्याकांड का मास्टरमाइंड अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है. पुलिस मुख्य आरोपी की धरपकड़ के लिए छापेमारी अभियान चला रही है. एसपी दीपक कुमार शर्मा जल्द ही प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा करेंगे.

हादसे के बाद घंटों जाम रहा टावर चौक 

निल यादव की हत्या के के बाद आक्रोशितों ने रात 9:30 बजे से 2:00 बजे तक टावर चौक को जाम कर न्याय की गुहार लगाते रहे. करीब साढ़े चार घंटे बाद नगर थाना प्रभारी शैलेष प्रसाद ने प्रदर्शनकारियों को समझा बूझाकर वापस भेजा. लेकिन परिजनों को सुबह जब पता चला कि रात में ही अनिल का पोस्टमार्टम कर दिया गया है तो परिजन भड़क गये. परिजन और समर्थन सुबह सात बजे फिर से टावर चौक को जाम कर दी. सड़क जाम की सूचना पर नगर थाना प्रभारी वहां पहुंचते हैं और समर्थकों को जानकारी देते हैं कि आरोपी पकड़ा गया है. तब जाकर करीब 8:45 सुबह समर्थकों ने जाम हटाया.

एसपी द्वार गठित टीम ने रात भर चलाया सघन अभियान

पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा ने मामले को गंभीरता को लेते हुए रात में ही टीम गठित की थी. डुमरी एसडीपीओ सुमित कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने रात भर सघन छापेमारी अभियान चलाया. इसके अलावा टीम में नगर थाना प्रभारी शैलेष प्रसाद, मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, पचंबा इंस्पेक्टर मंटू कुमार के अलावा पीरटाड़ और मधुबन थाना प्रभारी शामिल थे. टीम के साथ टेक्निकल टीम को भी लगाया गया था. मामले को शांत करने के बाद एसपी द्वारा प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी जायेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही