Search

 
 
 

कोकर सब्जी मार्केट में शिफ्टिंग के लिए 21 मार्च को टाउन वेंडर कमिटी की बैठक

 
Ranchi : कोकर डिस्टलरी पुल के पास बने नये सब्जी मार्केट में दुकानों की जल्द शिफ्टिंग की तैयारी की जा रही है. रांची नगर निगम के सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को टाउन वेंडर कमिटी के साथ बैठक की जाएगी, जिसमें निगम द्वारा बनाई गई सूची पर चर्चा कर लॉटरी निकालने पर फैसला लिया जायेगा. मार्केट में जगह के अनुसार दुकानदारों का सर्वे कर लिया गया है.

 मांस-मछली विक्रेताओं को प्राथमिकता

जानकारी के अुनसार, कोकर सब्जी मार्केट मांस-मछली की दुकानों को भी जगह देने को ध्यान में रख कर बनाया गया है. मार्केट में पहले मांस-मछली के विक्रेताओं को जगह दी जाएगी. लेकिन लालपुर से लेकर कोकर डिस्टलरा पुल तक लगनेवाले रोड जाम की समस्या को देखते हुए सब्जी दुकान लगाने वाले विक्रेताओं को भी मार्केट में जगह दी जानी है. लेकिन हालत यह है कि मार्केट में जगह कम है. यहां रोड किनारे जितने लोग सब्जी या अन्य सामान बेच रहे हैं, उन्हें मार्केट में जगह नहीं मिल पायेगी.  यह भी कि मार्केट के लिए निगम द्वारा अभी तक पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं कि गयी है. इसके चलते दुकानें शिफ्ट होने के बाद भी रोड जाम से निजात मिलने की संभावना नहीं है. इसे भी पढ़ें – पारस">https://lagatar.in/paras-healthcare-now-in-new-look-changed-logo-became-paras-health/">पारस

हेल्थकेयर अब नए कलेवर मेंः बदला लोगो, बना ‘पारस हेल्थ’
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही