Search

 
 
 

‘टॉक्सिक’ vs ‘धुरंधर 2’ : बॉक्स ऑफिस क्लैश, एडवांस इंटरेस्ट में यश आगे

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ और साउथ स्टार यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर टकराने के लिए तैयार हैं.
 

Lagatar desk : रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ और साउथ स्टार यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर टकराने के लिए तैयार हैं. दोनों फिल्में 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होंगी. इस बड़े क्लैश को लेकर फिल्म इंडस्ट्री और दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है. अब देखना दिलचस्प होगा कि रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म का पलड़ा भारी रहता है.

 

एडवांस इंटरेस्ट में ‘टॉक्सिक’ आगे


रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफॉर्म बुक माय शो पर ‘टॉक्सिक’ को ‘धुरंधर 2’ के मुकाबले ज्यादा इंटरेस्ट मिला है.‘धुरंधर 2’ को जहां करीब 1.65 लाख इंटरेस्ट मिले हैं,वहीं ‘टॉक्सिक’ को लगभग 4.33 लाख इंटरेस्ट मिल चुके हैं.


इन आंकड़ों से साफ है कि फिलहाल दर्शकों में यश की फिल्म को लेकर ज्यादा उत्सुकता नजर आ रही है. हालांकि, असली तस्वीर तो रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से ही सामने आएगी.

 

‘टॉक्सिक’ को लेकर पहले भी रहा विवाद


गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी ‘टॉक्सिक’ का टीजर रिलीज होते ही चर्चा में आ गया था. शुरुआती टीजर में कुछ बोल्ड सीन को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद मेकर्स ने संशोधित टीजर दोबारा जारी किया. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार बज बना हुआ है.

 

‘धुरंधर 2’ का भी जबरदस्त इंतजार


रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को दर्शकों ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया था, जिसके बाद से ही फैंस इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं. ‘धुरंधर 2’ का निर्देशन आदित्य धर कर रहे हैं. फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और राकेश बेदी जैसे कलाकार नजर आएंगे.दोनों ही फिल्में सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही हैं, जिससे इनका टकराव और भी दिलचस्प हो गया है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही