Search

 
 
 

मैक्लुस्कीगंज-पिपरवार गोलीबारी का जिम्मा TPC ने लिया, कारोबारियों को दी धमकी

राजधानी के मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के मुंडाधौड़ा और चतरा के पिपरवार में गुरुवार को हुई गोलीबारी का जिम्मा टीएसपीसी संगठन ने ली है. साथ ही कारोबारियों को चेतावनी दी है.
 

Ranchi :  राजधानी के मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के मुंडाधौड़ा और चतरा के पिपरवार में गुरुवार को हुई गोलीबारी का जिम्मा टीएसपीसी संगठन ने ली है. साथ ही कारोबारियों को बात नहीं मानने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है. 


Uploaded Image

 

 

टीएसपीसी संगठन के ऋषिकेश जी ने बयान जारी कर कहा कि एनके एरिया, पिपरवार और अशोक परियोजना में कार्यरत देव होल्डर, लिफ्ट, डंप और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी कंपनियां संगठन की बातों को नजरअंदाज कर रहे थे. इसी के विरोध में इन घटनाओं को अंजाम दिया गया.

 

संगठन की ओर से चेतावनी देते हुए कहा गया है कि डकरा, रोहिणी, चूरी, पुरनाडीह और अशोक-पिपरवार क्षेत्र में कार्य करने वाले सभी डीओ होल्डर, लिफ्ट ट्रांसपोर्टर, डंप कमेटी, ट्रक और हाईवा मालिक, ड्राइवर-खलासी, ईंट भट्ठा संचालक और छोटे ठेकेदार संगठन से बात कर ही काम शुरू करें.

 

ऋषिकेश जी ने जारी पत्र में यह भी कहा कि यह अंतिम चेतावनी है और संगठन की बातों को नजरअंदाज करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

 

 गौरतलब है कि गुरुवार सुबह करीब 6 बजे मैक्लुस्कीगंज में नासिर खान के घर के बाहर गोली चली थी.  वहीं पिपरवार क्षेत्र में कांटाघर नंबर-6 के समीप वासुदेव गंझू को गोली मारी गई थी, जिसमें वे घायल हो गए थे. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही