Ranchi : टीपीसी ने आपराधिक गिरोह से सांठगांठ को लेकर अपनी सफाई दी है. दक्षिणी सब जोनल ब्यूरो जितेंद्र ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि लातेहार पुलिस द्वारा दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया था. जिसमें टीपीसी संगठन को अपराधियों से जोड़ा जा रहा था. संगठन का किसी आपराधिक गिरोह से कोई लेना देना नहीं है. इन दिनों टीपीसी संगठन के नाम पर ठेकेदारों और कारोबारियों को धमकाया जा रहा है. ऐसे लोगों को संगठन ने चिन्हित किया है. इसमें पोचरा के शमसाद अंसारी, जान्हो मतनाग के नन्दू शर्मा, कोकी के भीम पासवान और महुआडाड़ के मंजर खान का नाम शामिल है. इनके द्वारा रात में कार्यस्थल पर जाकर टीपीसी के नाम पर ठिकेदार को धमकी दी जाती है. साथ ही मजदूरों के साथ मार-पीट की जाती है.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Untitled-2-copy-8.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
गांधी मोदी सरकार पर हुई हमलावर, सीबीआई-ईडी के दुरुपयोग, विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका को कमजोर करने का आरोप लगाया [wpse_comments_template]
alt="" width="600" height="400" />
संगठन को आपराधिक गिरोह की जरूरत नहीं
प्रेस विज्ञप्ति में आगे लिखा है कि टीपीसी संगठन को किसी भी आपराधिक गिरोह से कोई लेना देना नहीं है. संगठन किसी अपराधी संगठन को पैसा उगाही का जिम्मा नहीं देता है. विवेक जी के नाम पर पैसा मांगा जा रहा है. विवेक जी अभी जेल में बंद है. नवीन और रविंद्र नाम से धमकी दी जाती है. इन सभी लोगों का संगठन से कोई लेना देना नहीं है. संगठन खुद मजबूत है. इसे किसी भी आपराधिक गिरोह की जरूरत नहीं है. इसे भी पढ़ें : सोनिया">https://lagatar.in/sonia-gandhi-attacks-modi-government-accuses-of-misuse-of-cbi-ed-weakening-of-legislature-executive-and-judiciary/">सोनियागांधी मोदी सरकार पर हुई हमलावर, सीबीआई-ईडी के दुरुपयोग, विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका को कमजोर करने का आरोप लगाया [wpse_comments_template]
Leave a Comment