Search

 
 
 

चतरा: पुलिस की दबिश से परेशान कोयला कारोबारियों को धमकी व गोलीबारी करने वाला TPC कमांडर ने किया सरेंडर

 
Chatra: पिपरवार पुलिस की दबिश से परेशान प्रतिबंधित टीपीसी उग्रवादी संगठन के एरिया कमांडर अभिषेक उर्फ रोहित उरांव ने सरेंडर कर दिया. शनिवार को एरिया कमांडर अभिषेक ने चतरा न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. एरिया कमांडर अभिषेक के घर पर पिपरवार थाना प्रभारी प्रशांत कुमार मिश्रा, सब इंस्पेक्टर अभिमन्यु कुमार और सशस्त्र बल के जवानों के साथ 27 नवंबर को झुलनडीहा स्थित घर डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चिपकाया था. पिपरवार थाना प्रभारी प्रशांत कुमार मिश्रा ने बताया कि पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र के बहेरा-कल्याणपुर मुख्य सड़क पर हो रहे पुल निर्माण कार्यस्थल पर मुंशी अभय सिंह की पिटाई कर काम बंद कराने, पुरनाडीह परियोजना कार्यालय के निकट दिनदहाड़े गोली चलाने, पुरनाडीह परियोजना में निर्माणाधीन स्कूल भवन और अस्पताल भवन निर्माण स्थल पर फायरिंग कर मजदूरों के साथ मारपीट करने, पिपरवार क्षेत्र के अशोका परियोजना कार्यालय के निकट कांटा घर के समक्ष फायरिंग करने, पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र के कोयला लिफ्टर को मोबाइल फोन पर धमकी देकर लेवी वसूली करने के मामले को लेकर पुलिस के द्वारा लगातार अभिषेक के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया जा रहा था. थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस के द्वारा लगातार की जा रही छापामारी और दबिश के कारण पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र में आतंक का पर्याय बन चुके टीएसपीसी नक्सली अभिषेक जी उर्फ रोहित उरांव ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है जो पिपरवार पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है. इसे भी पढ़ें - शशि">https://lagatar.in/shashi-tharoor-said-he-met-george-soros-at-hardeep-puris-house-union-minister-said-tharoor-had-submitted-the-guest-list/">शशि

थरूर ने कहा, हरदीप पुरी के घर जॉर्ज सोरोस से मिला था, केंद्रीय मंत्री ने कहा, मेहमानों की लिस्ट थरूर ने सौंपी थी
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही