Search

TPC उग्रवादी ने पेट्रोल पंप संचालक से मांगी रंगदारी, वीडियो कॉलिंग में हथियार दिखाकर दी जान से मारने की धमकी

Latehar : टीपीसी उग्रवादी ने पेट्रोल पंप संचालक से रंगदारी मांगी है. जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में टीएसपीसी उग्रवादी ने पेट्रोल पंप संचालक आशीष नाथ साहदेव व्हाट्सएप से वीडियो कॉलिंग के जरिये दो लाख की रंगदारी की मांग की है. वीडियो कॉलिंग में हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी है.

पैसे नहीं देने पर अंजाम बुरा होगा

गुरुवार को बालूमाथ थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप संचालक शाहदेव ब्रदर्स ने एक रिपोर्ट दर्ज कराई है. इसमें कहा गया है कि टीएसपीसी के सागर नाम से एक व्यक्ति ने उन्हें व्हाट्सएप कॉल किया. बात करने के दौरान उसने दो लाख रुपये रंगदारी मांगी. उग्रवादी ने उन्हें एक हथियार दिखाया और कहा कि पैसे नहीं देने पर अंजाम बुरा होगा. इसके बाद उग्रवादी ने कॉल डिसकनेक्ट कर दिया.

इसे भी पढ़ें - मूवमेंट">https://lagatar.in/movement-order-stopped-five-including-four-dsps-transferred-deepak-kumar-became-ranchi-city/81361/">मूवमेंट

ऑर्डर रुके चार डीएसपी समेत पांच का तबादला, दीपक कुमार बने रांची सिटी DSP

बायोफ्यूल्स पेट्रोल पंप लगा रहे हैं शाहदेव ब्रदर्स

शाहदेव ब्रदर्स बारियातू के पास एनएच पर बायोफ्यूल्स पेट्रोल पंप शुरू करने जा रहे हैं. इसी को लेकर पंप संचालक से रंगदारी की मांग की गई और रंगदारी देने तक निर्माण कार्य बंद करने का धमकी दी गई. कंपनी के संचालक लाल आशीष नाथ शाहदेव ने थाने में आवेदन देकर बताया कि टीएसपीसी संगठन का सागर लेवी के लिए बराबर फोन कर धमकी दे रहा है. वीडियो कॉल करके हथियार दिखा कर डरा रहा है और लेवी के रूप में दो लाख रुपये की मांग की जा रही है. नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है. बालूमाथ थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार महतो ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//