Search

 
 
 

चतरा : टीपीसी नक्सली संगठन के एरिया कमांडर कुणाल व रोहिणी गंझू ने किया सरेंडर

झारखंड पुलिस को नक्सल के खिलाफ क्षेत्र में एक सफलता हाथ लगी है. शुक्रवार को प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीपीसी के दो सक्रिय एरिया कमांडर कुणाल उर्फ कुलदीप गंझू और रोहिणी गंझू ने बोकारो जोनल आईजी सुनील भास्कर, एसपी और सीआरपीएफ के अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है.
 

Chatra : झारखंड पुलिस को नक्सल के खिलाफ क्षेत्र में एक सफलता हाथ लगी है. शुक्रवार को नक्सली संगठन टीपीसी के दो सक्रिय एरिया कमांडर कुणाल उर्फ कुलदीप गंझू और रोहिणी गंझू ने बोकारो जोनल आईजी सुनील भास्कर, एसपी और सीआरपीएफ के अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है. 

 

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली कुणाल उर्फ कुलदीप पर चतरा और पलामू जिले के विभिन्न थानों में 16 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं. वहीं, रोहिणी गंझू के विरुद्ध भी 10 से अधिक मामले दर्ज हैं.

 

चतरा स्थित समाहरणालय सभाकक्ष में आईजी सुनील भास्कर और एसपी सुमित कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में मुख्यधारा में लौटने का फैसला करते हुए अपने हथियार डाल दिए. आत्मसमर्पण के दौरान इन नक्सलियों ने एक एसएलआर राइफल, एक सेमी ऑटोमैटिक राइफल और लगभग 200 राउंड जिंदा कारतूस भी पुलिस को सौंपे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही