Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

टीपीसी का सब जोनल कमांडर सत्येंद्र यादव उर्फ डब्लू यादव गिरफ्तार

Latehar : जिला पुलिस ने टीपीसी के सब जोनल कमांडर सत्येंद्र यादव उर्फ डब्लू यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उसकी गिरफ्तारी मनिका थाना क्षेत्र के रांकीकला के औरंगा नदी के पास से की गयी है. वह छिपादोहर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. मनिका थाना प्रभारी बबलू कुमार ने प्रेस कान्फ्रेंस कर उक्त जानकारी दी. थानेदार ने बताया कि एसपी अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी. उसी आधार पर मनिका एवं लातेहार पुलिस ने संयुक्त रूप से एक टीम बना कर छापेमारी की. टीम ने टीपीसी के सब जोनल कमांडर सत्येंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया.

21 फरवरी को सड़क निर्माण साइट पर आगजनी का है आरोपी 

उन्होंने बताया कि सत्येंद्र यादव तुंबागड़ा से केड़ ग्राम तक हो रहे सड़क निर्माण कार्य में बीते 21 फरवरी को हुई आगजनी की घटना में शामिल था. इस आगजानी में एक मिलर मशीन को आग के हवाले कर दिया गया था. थाना प्रभारी ने बताया कि इस आगजनी की घटना में शामिल दो अन्य आरोपी निक्की यादव एवं दीपक उरांव को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. इस कांड में मुख्य आरोपी सत्येंद्र यादव फरार चल रहा था. सत्येंद्र यादव के खिलाफ मनिका एवं लातेहार थाने में पूर्व से कई मामले दर्ज हैं. छापेमारी दल में प्रभारी थानेदार बबलू कुमार, लातेहार थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी, एसआई राजकुमार तिग्गा, दिवाकर धोबी व रोहित कुमार समेत सैट 207 सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. (पलामू">https://lagatar.in/category/jharkhand/palamu-division/">(पलामू

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)
इसे भी पढ़ें : जल">https://lagatar.in/retired-dgp-known-as-jalguru-is-running-a-campaign-for-water-conservation-said-save-every-drop-of-rain/">जल

संरक्षण की मुहिम चला रहे हैं जलगुरु के नाम से मशहूर सेवानिवृत्त डीजीपी, कहा- वर्षा की हर एक बूंद को सहेजें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही