Search

 
 
 

वाराणसी में TPC सुप्रीमो बृजेश गंझू मारा गया, ATS से मुठभेड़ में ढेर

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुई मुठभेड़ में झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठनतृतीय प्रस्तुति कमेटी (TPC) के सुप्रीमो बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह के मारे जाने की सूचना है. रामनगर थाना क्षेत्र के टेंगरा मोड़ स्थित लंका मैदान में उत्तर प्रदेश एटीएस की टीम के साथमुठभेड़ के दौरान वह ढेर हुआ. बताया जा रहा है कि बृजेश गंझू पर 30 लाख रुपये का इनाम घोषित था.
 
ब्रजेश गंझू की फाइल फोटो.

varanasi:  उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुई मुठभेड़ में झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठनतृतीय प्रस्तुति कमेटी (TPC) के सुप्रीमो बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह के मारे जाने की सूचना है. रामनगर थाना क्षेत्र के टेंगरा मोड़ स्थित लंका मैदान में उत्तर प्रदेश एटीएस की टीम के साथमुठभेड़ के दौरान वह ढेर हुआ.

बताया जा रहा है कि बृजेश गंझू पर 30 लाख रुपये का इनाम घोषित था. झारखंड पुलिस केसाथ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) भी उसकी तलाश कर रही थी, लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियांउसकी गतिविधियों और ठिकानों पर नजर रख रही थीं.

Uploaded Image

मुठभेड़ स्थल पर पुलिस के जवान. 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यूपी एटीएस को बृजेश गंझू के वाराणसी में मौजूद होने कीसूचना मिली थी.

सूचना के आधार पर एटीएस की टीम ने रामनगर के टेंगरा मोड़ इलाके मेंकार्रवाई शुरू की. इसी दौरान लंका मैदान में पुलिस टीम और बृजेश गंझू के बीच मुठभेड़ होगयी.  मुठभेड़ में उसके मारे जाने की बात सामने आयी है.

बृजेश गंझू की मौत की सूचना के बाद झारखंड की सुरक्षा एजेंसियों में भी हलचल तेज हो गयी है. उसके खिलाफ दर्ज मामलों और नक्सली गतिविधियों से जुड़े रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है. फिलहाल मुठभेड़ को लेकर यूपी एटीएस की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजारहै. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही