Search

 
 
 

हजारीबाग के केरेडारी में हाइवा में आगजनी का TPC ने लिया जिम्मा, कहा - बीकेएस तिवारी ग्रुप के दावे का किया खंडन

 
Ranchi: हजारीबाग के केरेडारी में सोमवार की देर रात पांच हाइवा को आग के हवाले कर दिया गया था. ये सभी हाइवा कोयला ट्रांसपोर्टिंग में लगी थी. इसको लेकर टीपीसी उग्रवादी संगठन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस घटना का जिम्मा लिया है. बीकेएस तिवारी ग्रुप के उस दावे का खंडन भी किया जिसमें आगजनी का जिम्मा लिया गया था. कहा कि घटना को टीपीसी संगठन द्वारा किया गया है. हमारे संगठन की बात नहीं मनाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. https://lagatar.in/tpc-took-responsibility-for-the-arson-in-haiwa/3-246/"

rel="attachment wp-att-958652">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/3-4.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

कोयला कारोबारी से जुड़ी कंपनियों को दी चेतावनी

टीपीसी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि बड़कागांव, केरेडारी और टंडवा माइंस क्षेत्र में चल रहे तमाम कोयला कंपनियों और अधिकारियों को सूचित किया जाता है कि आप कोयला का काम कर रहे हैं. आप हमारे संगठन से बात करके काम करना होगा. 30 सितंबर को चट्टी बरियातू में आगलगी और गोलीबारी को हमारे संगठन द्वारा किया गया है और अगस्त माह में सदबाह नदी में जो गोलीबारी हुआ हमारे संगठन द्वारा किया गया था. तमाम गाड़ी मालिक, चालक और उपचालक को कड़ी चेतावनी दी जा रही है कि जब तक कंपनी संगठन से बात करके काम नहीं करती है तब तक आप लोग गाड़ी रोड में नहीं चलाएं नहीं तो जो नुकसान होगा इसका जिम्मेदार आप खुद होंगे. इसे भी पढ़ें - मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/chief-minister-hemant-soren-will-formally-inaugurate-transport-nagar-phase-1-on-thursday/">मुख्यमंत्री

हेमंत सोरेन गुरुवार को ट्रांसपोर्ट नगर फेज -1 का विधिवत उदघाटन करेंगे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही