Search

 
 
 

हजारीबाग-चतरा कोल ट्रांसपोर्टिंग में लगे हाइवा चालकों को TPC की चेतावनी, कहा-ना चलाये वाहन

 
Ranchi :   हजारीबाग और चतरा में कोल ट्रांसपोर्टिंग में लगे हाइवा चालकों को टीपीसी उग्रवादी संगठन ने चेतावनी दी है. संगठन ने प्रेस नोट जारी कर हाइवा चालकों को वाहन नहीं चलाने को कहा है. संगठन ने जारी प्रेस नोट में कहा है कि बड़कागांव केरेडारी से टंडवा, टंडवा से पिपरवार तक हाइवा चलाने वाले सभी चालकों और उपचालकों को कड़ी हिदायत के साथ चेतावनी दी जा रही है. पहले भी कई बार चेतावनी दी गयी है. पहली चेतावनी सदाबह नदी के पास गोलीबारी करके दी गयी थी. फिर भी कंपनी ने संगठन से बात नहीं किया. इस वजह से केरेडारी में आगजनी और गोलीबारी के साथ चालकों के साथ मारपीट की गयी. फिर भी कंपनी को कोई फर्क नहीं पड़ा. इसलिए आप सभी हाइवा चालकों और उपचालकों से निवेदन है कि आप इस कंपनी में गाड़ी नहीं चलायो. आगे लिखा कि आपकी जान जायोगी तो कंपनी को नया आदमी मिल जायेगा, लेकिन आपका घर परिवार सड़क पर आ जायेगा और आपकी पत्नी को नया पति नहीं मिलेगा और आपके मां-बाप को दूसरा बेटा नहीं मिलेगा. इतना बोलने के बाद भी संगठन की बात को दरकिनार करते हैं तो आपकी जान जायेगी और उसकी जवाबदेही आपकी खुद की होगी.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही