Araria: भरगामा थाना क्षेत्र में धनरोपनी के लिए जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटने से तीन महिलाओं की मौत हो गई. घटना ब्रेक फेल होने की वजह से हुई. इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए.
यह हादसा
रघुनाथपुर उत्तम स्थित सिरसिया हनुमानगंज पंचायत के वार्ड संख्या-14 के पास परिहारी वितररणी नहर के पश्चिमी किनारे हुआ. जानकारी के अनुसार मजदूर ट्रैक्टर पर सवार होकर रोपनी के लिए खेत जा रहे थे. इस दौरान ट्रैक्टर का ब्रेक फेल हो गया, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठ और ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया.
घटना के वक्त वहां मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर के नीचे दबने से सिरसिया काला वार्ड संख्या-4 निवासी मीरा देवी, नैया देवी और रंजू देवी गंभीर रूप से घाय हो गईं. इनमें दो महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला की मौत इलाज के दौरान हो गई. इस हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
घटना की सूचना मिलते ही भरगामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भज दिया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.