Search

 
 
 

सिमडेगा में ब्रेक फेल होने से ट्रैक्टर चालक की मौत

 

Simdega: बानो थाना क्षेत्र के हुरपी में ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार हुरदा निवासी जगन्नाथ अहीर ट्रैक्टर से हाटिंगहोड़े से हुरदा नवटोली जा रहा था. इसी क्रम में हुरपी के पास उसके ट्रैक्टर का ब्रेक फेल हो जाने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सडक से उतर कर खेत की तरफ जाने लगा.

इसे भी पढ़ें-     रांची">https://lagatar.in/ranchi-raids-in-child-improvement-home-ganja-cigarette-recovered/84471/">रांची

: बाल सुधार गृह में छापेमारी, गांजा-सिगरेट बरामद   

चालक ट्रैक्टर से कूद गया

बताया जाता है कि ट्रैक्टर को अनियंत्रित देख चालक ट्रैक्टर से कूद गया. इससे वह ट्रैक्टर के पिछले चक्के की चपेट में आ गया. वह गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं ट्रैक्टर एक दीवार को तोडते हुए पेड से टकराकर रूक गया. घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रभात कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पंहुचे. घायल चालक को तुरंत इलाज के लिए बानो सीएचसी ले गये. लेकिन रास्ते में ही चालक ने दम तोड दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया.

इसे भी पढ़ें-  रांची">https://lagatar.in/auto-drivers-took-vaccine-in-ranchi-railway-station-premises/84827/">रांची

रेलवे स्टेशन परिसर में ऑटो चालकों ने लिया वैक्सीन      

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही