Search

 
 
 

बेगूसराय: मटिहानी में ट्रैक्टर चालक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

 
 
Begusarai: मटिहानी में अपराधियों ने एक ट्रैक्टर चालक की हत्या कर दी. मृतक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के मनियप्पा निवासी अवनीश कुमार के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया है कि पिछले छह महीने से वह ट्रैक्टर चलाता था. बीती रात कुछ लोग इसे घर से बुलाकर ले गये और निर्मम तरीके से हत्या कर शव को गड्ढे किनारे फेंक दिया. फिर उस पर मिट्टी डालकर छुपा दिया, ताकि किसी को पता नहीं चले. उन्होंने बताया है कि मृतक ट्रैक्टर चलाकर पूरे परिवार को भरण पोषण करता था. मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. इस मौत से नाराज परिजनों ने सड़क को जाम कर दिया है और जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया. जानकारी के अनुसार अवनीश की हत्या अवैध बालू खनन के वजह से बताई जा रही है. फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने मुफस्सिल थाना पुलिस को दी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी. वहीं पुलिस ने लोगों को समझा बूझाकर मामला शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. दोषी जल्द ही पकड़े जाएंगे.
इसे भी पढ़ें - गोड्डा">https://lagatar.in/godda-money-power-outweighs-manpower-fruits-dominate-service-pradeep-yadav/">गोड्डा

: जनबल पर धनबल पड़ा भारी, सेवा पर मेवा हुआ हावी- प्रदीप यादव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही