Search

 
 
 

बांका: अमरपुर में ट्रैक्टर चालक की गोली मारकर हत्या

 
Banka: अपराधियों ने एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी. घटना मंगलवार की अमरपुर थाना क्षेत्र के मैनमा गांव की है. मृतक की पहचान शंभूगंज थाना क्षेत्र के खानगा गांव निवासी दयानंद सिंह उर्फ दयलु के रूप में हुई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. मृतक की पत्नी रानी देवी ने बताया कि उनके पति सुबह सात बजे काम पर जाने को कह कर घर से निकले. करीब दो घंटे बाद सूचना मिली कि उनके पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक युवक ट्रैक्टर चालक था.
सूचना मिलने पर अमरपुर पुलिस बांका एसडीपीओ बिपिन बिहारी मैनमा गांव घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन में जुट गए. घटना के बाद पूरा गांव में सन्नाटा पसर गया. गांव के सभी घरों में ताला लटका पड़ा है. बता दें कि मैनमा गांव में बद्री विशाल ठाकुरवाड़ी न्यास समिति का सैकड़ों बीघा जमीन है. जिसको लेकर अब तक कई लोगों की हत्या हो चुकी है. बताया जाता है कि घटना का कारण जमीनी विवाद हो सकता है. वहीं घटना के मूल कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. बांका एसडीपीओ ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है. जो भी दोषी है उसको बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस हस एंगल से जांच रही है.
इसे भी पढ़ें - कोलकाता">https://lagatar.in/kolkata-students-on-nabanna-abhijan-broke-barricades-lathi-charge-police-released-tear-gas-stone-pelting/">कोलकाता

: नबन्ना अभियान पर निकले छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ी, लाठी चार्ज, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी, पत्थरबाजी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही