Search

 
 
 

बांका: ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत

 
Banka: सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई. घटना बेलहर थाना क्षेत्र में सुल्तानगंज-देवघर मुख्य मार्ग पर स्थित पसिया मोड़ के समीप हुई. भीषण सड़क हादसे में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी. इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है. मृतक की पहचान राजू कुमार के रूप में हुई है. घायल युवक की पहचान मिथुन कुमार के रूप में हुई है. दोनों युवक पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के बहपुरा गांव के रहने वाले थे. घटना की सूचना मिलते ही बेलहर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया. घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर किया गया. बेलहर डीएसपी राज किशोर कुमार ने बताया कि हादसे के समय ट्रैक्टर खाली था. लेकिन तेज गति से संग्रामपुर से बेलहर की ओर आ रहा था. ट्रैक्टर चालक हादसे के बाद फरार हो गया. पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी. इसे भी पढ़ें - शशि">https://lagatar.in/shashi-tharoor-said-he-met-george-soros-at-hardeep-puris-house-union-minister-said-tharoor-had-submitted-the-guest-list/">शशि

थरूर ने कहा, हरदीप पुरी के घर जॉर्ज सोरोस से मिला था, केंद्रीय मंत्री ने कहा, मेहमानों की लिस्ट थरूर ने सौंपी थी
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही