Search

 
 
 

पश्चिम चंपारण: ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

 
West Champaran: घना कोहरा वाहन चालकों के लिए मौत का सफर बनता जा रहा है. ताजा मामला बगहा से है, जहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार को सामने से जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें घटना स्थल पर ही बाइक सवार की मौत हो गई. जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी. मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के सितलापुर निवासी फेकु गुप्ता के 38 वर्षीय पुत्र राम केवट के रूप में हुई है. घटना बेतिया-गोरखपुर मुख्य सड़क एनएच 727 पर लौकरिया गोबरहिया के पास हुई. जानकारी के अनुसार, सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के एक दंपती बाइक से इलाज के लिए जा रहे थे. तभी वे इस सड़क हादसे का शिकार हो गए. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों को बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एसडीएच के चिकित्सा अधिकारी तारीक नदीम ने बाइक चालक को मृत घोषित कर दिया. जल्द ही अनुमंडल अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को घटना की सूचना दी. जिसके बाद पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. इसे भी पढ़ें – मुख्य">https://lagatar.in/chief-election-commissioner-announces-delhi-assembly-elections-voting-to-be-held-on-february-5/">मुख्य

 चुनाव आयुक्त ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा की, 5 फरवरी को वोट पड़ेंगे, 8 को मतगणना
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही