Search

 
 
 

पलामू: बालू लदा ट्रैक्टर नहर में गिरा, चालक की मौत

 
Medininagar: हैदरनगर के परता बालू घाट से बालू लेकर आने के क्रम में हैदरनगर थाना के समीप एक ट्रैक्टर नहर में गिर गया. इस घटना में ट्रैक्टर ड्राइवर की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार की रात की है. बताया जा रहा है कि हैदरनगर प्रखंड के संतोषडीह गांव के पास नहर में ट्रैक्टर पलटने से यह हादसा हुआ. हादसे का शिकार मृतक ग्राम परता के स्व. गुड्डू पासवान का 25 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार है. मृतक अपने घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था. मृतक के घर में एक छोटा भाई है. माता-पिता की मौत पहले ही हो चुकी है. मृतक ही अपने छोटे भाई का पालन पोषण करता था. इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा है.
इसे भी पढ़ें - पीएम">https://lagatar.in/nitish-kumar-bent-to-touch-pm-modis-feet-prime-minister-stopped-him-video-goes-viral/">पीएम

मोदी के पैर छूने के लिए झुके नीतीश कुमार, प्रधानमंत्री ने रोका,  वीडियो वायरल…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही