Search

 
 
 

ट्रैक्टर पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल समेत कोडरमा की कई खबरें

 
Chandwara(koderma) : तिलैया डैम ओपी थाना अंतर्गत पिंडरो गांव के समीप अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक बुरी तरह से घायल हो गया. मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर पिंडारो गांव के समीप ईंटा खाली कर लौट रहा था, तभी चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर पलट गया. जिसके नीचे चालक दब गया. आसपास के लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला. सूचना मिलने के बाद तिलैया डैम ओपी थाना प्रभारी पहुंचे और घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. वहीं ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. घायल चालक की पहचान मुख्तार अंसारी (35 वर्ष) ग्राम छोटकी हीरोडीह थाना जयनगर के रूप में की गई. घटना की जानकारी उसके परिजनों को भी दे दी गई है.

19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Markacho (Koderma) : नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत बच्चेडीह पंचायत के कुसमई गांव निवासी ने मुंबई में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मिली जानकारी के अनुसार मृतक छोटू कुमार साव 19 वर्ष मुंबई के हुल्लसनगर में रहकर बैग सिलाई का काम करता था. बीते 14 जनवरी की रात खाना खाकर सोया, जिसके बाद सुबह देर तक नहीं दरवाजा खुलने पर पड़ोस के लोगों ने इसकी सूचना मुंबई पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोलकर शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच में जुटी है. परिजन शव को गांव लेकर पहुंचे, जहां शव पहुंचते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे. इस घटना से पूरे गांव में मातम है. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है.

अवैध बालू लोड दो ट्रैक्टर जब्त 

Markacho (Koderma) : मरकच्चो थाना प्रभारी अब्दुल्लाह खान ने थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा कोवाड़ मुख्य मार्ग स्थित बेको नावाडीह के समीप से अवैध रूप से उत्खनन कर बालू ले जा रहे दो ट्रैक्टर को जब्त किया है. जानकारी के अनुसार दोनों ट्रैक्टर बराकर नदी से अवैध रूप से बालू उत्खनन कर गिरिडीह की ओर ले जा रहा था. इसी दौरान बेको नावाडीह के पास पहले से मौजूद पुलिस ने बालू लोड दोनों ट्रैक्टर को पकड़ लिया. हालांकि दोनों चालक भाग निकले. पुलिस ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आई. वहीं इसके पूर्व पुलिस ने मंगलवार की शाम को भी अवैध रूप से बालू उत्खनन कर ले जान रहे एक ट्रैक्टर को जब्त किया था. जब्त तीनों ट्रैक्टरों को अग्रेषित कार्रवाई के लिए मरकच्चो थाना में सुरक्षित रखा गया है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही