Search

 
 
 

ट्रैक्टर यूनियन संघ की बैठक, बालू का चालान नहीं मिलने से ट्रैक्टर मालिकों की स्थिति बदहाल : पंकज ठाकुर

 
Hazaribagh : बड़कागांव प्रखंड के ट्रैक्टर यूनियन संघ अध्यक्ष पंकज ठाकुर ने बैठक में कहा कि ट्रैक्टर मालिकों की स्थिति बहुत ही खराब हो चुकी है, वे भुखमरी के कगार पर पहुंच गये हैं. कहा कि सैकड़ों ट्रैक्टर मलिक कर्ज में डूब चुके हैं. फाइनेंसर आये दिन तगादा करते हैं,. बताया कि यहां अधिकतर ट्रैक्टर मालिक बालू के रोजगार से जुड़ कर रोजी-रोटी चलाते हैं . बालू का चालान नहीं मिलने से स्थिति दयनीय हो चुकी है. बालू का चालान नही मिलने से हजारीबाग जिले में विकास कार्य थम सा गया है .

लाखों मजदूर रोजी रोटी के लिए दूसरे राज्यों में पलायन कर  रहे हैं

पंकज ठाकुर ने कहा, लाखों मजदूर रोजी रोटी के लिए दूसरे राज्यो का रास्ता अपना रहे हैं. यह चिंताजनक बात है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रोजगार के लिए ट्रैक्टर लेने की बात करते हैं . ट्रैक्टर मालिक की समस्या पर उन्हें ध्यान देने की आवश्यकता है. अगर यही स्थिति बनी रही तो उन्हें गरीबों का एक भी वोट नहीं मिलेगा. इससे बड़कागांव के स्थानीय जनप्रतिनिधि को नुकसान हो सकता है. रंजीत चौबे ने कहा कि बालू के चालान नहीं मिलने के कारण ट्रैक्टर मालिकों की स्थिति तो खराब हो ही रही है, साथ में सरकारी कार्य पूरी तरह बाधित हो चुका है. सरकार की छवि भी खराब हो रही है. सरकार एवं जिला प्रशासन को कोई ना कोई रास्ता निकालना चाहिए, जिससे ट्रैक्टर मालिकों की स्थिति सुधर सके. यदि यही रवैया रहा तो इसका खामियाजा स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं हेमंत सरकार को भी भुगतना पड़ेंगा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही