Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीड़ित खिलाड़ियों के समर्थन में ट्रेड यूनियनों ने किया प्रदर्शन

Ranchi : ट्रेड यूनियनों ने गुरुवार को महिला कुश्ती खिलाड़ियों पर पुलिस हमले और अयोध्या की छात्रा अनन्या से बलात्कार के घटना के विरोध में अलबर्ट एक्का चौक पर विरोध प्रदर्शन किया. कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष भाजपा सांसद बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग की गई. विरोध प्रदर्शन में इंटक, सीटू, ऐक्टू, एटक एआईयूटीयूसी से जुड़े मजदूर व महिलाएं शामिल हुए. एटक के प्रदेश महासचिव अशोक यादव ने कहा कि देश में भाजपा सरकार द्वारा बलात्कार के आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण दिया जा रहा है. ऐक्टू के प्रदेश महासचिव शुभेंदु सेन ने कहा कि भाजपा राज में बलात्कार की घटनाओं की बाढ़ आ गयी है. कुश्ती खिलाड़ियों को न्याय नहीं मिलने तक आंदोलन जरी रहेगा. विरोध प्रदर्शन को इंटर के सचिव संजीव सिन्हा, रेशमा खातून, एआईटीयूसी के मिंटू पासवान, बगाईचा के फॉदर टॉम, ऐक्टू के भुवनेश्वर केवट, सुदामा खलखो, भीम साहू, तारामणि साहू, इकबाल हसन, सीटू के एसके रॉय, नवीन चौधरी, बिना लिंडा, इंटक के जॉन पॉल उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – चंदवा">https://lagatar.in/candwa-two-young-men-and-a-girl-died-in-a-love-affair/">चंदवा

: प्रेम प्रसंग में दो युवक और एक युवती की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही